कुबेर डेयरी पर खराब पनीर-मिठाई और बेकरी उत्पादों की ढेरों शिकायतें,ग्राहकों ने कहा-खाते ही हो गई फूड पॉइजनिंग…

भोपाल: त्योहारों पर मिठाई के बगैर सब कुछ फीका है, लेकिन आजकल मिठाई की शुद्धता को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मिलावटी, बासी मिठाईयों के कारण ग्राहकों का भरोसा इन दुकानों की मिठाईयों से उठता जा रहा है। ताजा मामला राजधानी की कुबेर डेयरी का है। कुबेर डेयरी के संचालक लगातार शहर में अपने प्रतिष्ठान खोल रहे हैं, लेकिन इनके खिलाफ ग्राहकों की शिकायतें भी लगातार बढ़ रही हैं।इसका खुलासा गूगल रिव्यूज में ग्राहकों ने खुद किया है। उन्होंने रिवयूज में लिखा है कि कुबेर डेयरी की मिठाइयों और डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता बेहद खराब है। पनीर, दही और केक जैसी चीजें घटिया हैं। वो हिदायत भी दे रहे हैं कि त्योहार पर ग्राहक सतर्क रहें और सोच समझकर ही खरीदारी करें। खाद्य विभाग के अफसर साल भर इन दुकानों पर निरीक्षण नहीं करते और त्योहारों पर भी रस्मअदायगी ही की जाती है। यही कारण है कि शहर के बड़े मिठाई दुकानदार इसका फायदा उठाकर मनमर्जी कर रहे हैं।

कुबेर डेयरी का गाय का दूध फट जाता है, गुलाब जामुन में चिपकी रहती हैं मख्खिया

कुबेर डेयरी की ग्राहक जागृति रावल ने रिव्यू में लिखा है कि बहुत बेकार है कुबेर डेयरी, यहां कुछ भी अच्छा नहीं मिलता, दूध लेकर आई, तुरंत खराब हो गया। रमेश कुमार ने लिखा है कि मैं कुबेर डेयरी से गाय का दूध खरीदता रहा हूं और तीन-चार बार से दूध फट रहा है, जिसे कूड़ेदान में फेंकना पड़ रहा है। और कर्मचारियों का व्यवहार भी अच्छा नहीं है। वे हमेशा अहंकार से बात करते हैं। वहीं राज सिंह ने बताया कि यहां गुलाब जामुन खाने आया था.. लेकिन इसके दोनों कंटेनर में मक्खियां चिपकी हुई थीं.. और कुछ तैर रही थीं.. मैंने मना कर दिया। जब बाहर आया तो लोगो ने मक्खी फेंकने के बाद चासनी वापस डाल दी। इधर, शम्स रजा ने लिखा कि रसमलाई बहुत खराब। सोनागिरी आउटलेट से कुछ भी मत खरीदो। शिकायत की पर स्टाफ ने स्वीकार नहीं किया। वहीं प्रियांश शर्मा ने लिखा खराब खाना, समोसे का स्वाद बहुत खराब और सड़ा हुआ।

समोसे-कचौरी तेल से सने और सड़े, घटिया मिठाइयां…

कुबेर डेयरी के एक ग्राहक जैरस जॉर्ज ने गूगल पर रिव्यू में लिखा है कि बहुत ही घटिया मिठाइयां और खराब खाना। मुझे समोसे और कचौरी मिले जो तेल से सने और सड़े हुए थे। शायद कई दिन पुराने। उनकी मिठाइयां बदबूदार और बहुत ही घटिया थीं। स्टाफ से शिकायत की, लेकिन उन्होंने मानने से इनकार कर दिया और बदतमीजी से पेश आए। मैंने गलती से कुछ खा लिया और मुझे फूड पॉइजनिंग हो गई। कंजूस और पैसे के लालची लोगों का झुंड। यहां जाना पैसे की बर्बादी और बीमार पड़ जाओगे, इस धंधे पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।

कुबेर डेयरी के बेकरी आयटम भी घटिया, 2 घंटे में ही केक खराब…

प्रतीक देसाई ने रिव्यू में लिखा है कि यहां से पहली बार रबड़ी ली। इसका स्वाद तीखा था, बहुत खराब अनुभव, बिल्कुल भी अनुशंसित नहीं। वहीं अक्षत सक्सेना का अनुभव है कि यह बहुत घटिया दुकान। सबसे खराब बेकरी की दुकान है। कृपया अपने जन्मदिन के लिए केक न खरीदें, क्योंकि वो 2 घंटे के भीतर नष्ट हो जाता है। कुबेर डेयरी के लिए जेके शर्मा ने कहा है कि ये थर्ड क्लास प्रोडक्ट्स मीठा दही के नाम पर खट्टा दही। समय और पैसा बर्बाद। मनीष सचदेवा ने लिखा है कि अब तक का सबसे बेकार तजुर्बा। बेकरी आईटम्स विशेषकर केक की गुणवत्ता बहुत खराब।

हाइजीन और क्वालिटी कंट्रोल बेहद कमजोर

ग्राहक रंजीत सिंह का कहना है कि कुबेर डेयरी में हाइजीन और क्वालिटी कंट्रोल बेहद कमजोर है। प्रशासन को बड़े दुकानदारों पर भी कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं विकास ने सुझाव दिया कि ऐसे डेयरी और मिठाई की दुकानों को बंद कर देना चाहिए। खाद्य विभाग को इनके लाइसेंस रद्द करने चाहिए।