फ्लाइट्स लैडिंग में इंदौर से आगे निकला भोपाल

अब 350 मीटर की दृश्यता पर उतरेंगी फ्लाइट

राजधानी में स्थित राजाभोज एयरपोर्ट में अब नया और अपग्रेडेड सीएटी-11 यानी इंस्टूमेंट लैडिंग सिस्टम कमीशन को एप्लाई किया जा रहा है। यह सिस्टम लागू करने वाला भोपाल एयरपोर्ट प्रदेश का पहला एयरपोर्ट होगा, जहां पर 350 मीटर की दृश्यता पर भी फ्लाइट्स आसानी से आवाजाही कर सकेंगी। यह सिस्टम लागू करने पर भोपाल इंदौर एयरपोर्ट से आगे निकल गया है। भले ही, फ्लाइट्स ऑपरेटिंग , एयरपोर्ट फुटफॉल सहित अन्य सुविधाओं में इंदौर एयरपोर्ट भोपाल से आगे हैं, लेकिन सीएटी को लेकर भोपाल ने बाजी मार ली है। बताया जा रहा कि दो महीने बाद यानी दिसंबर से यह सिस्टम भोपाल एयरपोर्ट में अपना काम शुरू कर देगा। इससे कम विजिबिलिटी में भी आसानी से फ्लाइट्स आवागमन कर सकेंगीं। अब एयरपोर्ट में 550 मीटर की विजिबिलिटी अनिवार्य है। ऐसे में इस सुविधा के लागू होने से भोपाल एयरपोर्ट से आवाजाही करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी। राजाभोज एयरपोर्ट भोपाल के डायरेक्टर रामजी अवस्थी का कहना है कि सीएटी-11 ऑपरेशनल दिसंबर से लागू होगा। यह सिस्टम लॉन्च करने वाला भोपाल प्रदेश का पहला एयरपोर्ट है।