प्रदेश टुडे संवाददाता,भोपाल: ऐशबाग इलाके में कल रात चौराहे पर खड़े होने को लेकर हुए विवाद में बदमाश ने एक युवक को चाकू से गोदकर लहुलूहान कर दिया और फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सब इंस्पेक्टर प्रदीप मिश्रा के मुताबिक 27 वर्षीय माजिद नरेंद्र देव नगर में रहता है। बीती रात वह चौराहे पर खड़ा हुआ था, तभी उसका विवाद साबिर से हो गया। पहले आरोपी साबिर ने उसके साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया।
घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने घायल माजिद के भाई जावेद की शिकायत पर साबिर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।