भोपाल। केंद्र सरकार ने भोपाल, इटारसी और बीना के बीच चौथी रेल लाइन को मंजूरी दे दी है। इससे रेल यातायात सुगम हो सकेगा। जल्द काम शुरू होगा। दरअसल अभी त्योहारी सीजन में स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है जिससे स्टेशन पर जगह कम मिलती है। इससे स्पेशन ट्रेनों को आउटर पर घंटों खड़ा रखना पड़ता है। इस नई लाइन में चार महत्वपूर्ण ब्रिज होंगे। साथ ही 39 अन्य ब्रिज बनेंगे और 151 छोटे ब्रिज होंगे। चौथी रेल लाइन में 9 टनल43 आरओबी और 39 अंडरपास बनेंगे। वहीं टैंक की लंबाई 264 किमी होगी। इससे दिल्ली, हैदराबाद और बैंगलुरु की ओर जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिल सकेगी। चौथी लाइन के बाद ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ेगी।