‘अराताई’ का वेलकम, व्हाट्सएप को बाय-बाय
भोपाल, ब्यूरो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूलमंत्र ‘आत्मनिर्भर भारत’ को प्रदेश ने आत्मसात कर लिया है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने भारत में निर्मित स्वदेशी मैसेजिंग ऐप ‘अराताई’ का प्रयोग शुरू कर दिया है। जोहो कॉर्प द्वारा विकसित यह ऐप विदेशी प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप का सुरक्षित और मजबूत विकल्प माना जा रहा है। एमपी ट्रांसको में सबसे पहले शहडोल डिवीजन के कार्यपालन अभियंता चंद्रभान कुशवाहा ने कार्यालयीन संवाद और फाइल शेयरिंग के लिए स्वदेशी अराताई का उपयोग प्रारंभ किया है। उन्होंने बताया कि ‘अराताई’ पूरी तरह भारत में विकसित सुरक्षित और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है, जिससे विभागीय संवाद को स्वदेशी तकनीक के माध्यम से सशक्त बनाया जा सकेगा।