अवैध उत्खनन ,परिवहन, भंडारण के विरूद्ध कार्यवाही
नर्मदापुरम्: कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के विरूद्ध खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से संपूर्ण जिले में कार्यवाही जारी है। खनिज विभाग द्वारा 08 अक्टूबर 2025 को ग्राम-जैतवारा बारछी, तह०-बनखेड़ी से 01 ट्रेक्टर ट्राली स्वराज-744 बिना नंबर को रेत खनिज के अवैध उत्खनन में जप्त कर पुलिस थाना बनखेड़ी की अभिरक्षा में रखा गया। 12 अक्टूबर 2025 को ग्रामआंचलखेड़ा, तह०-माखननगर स्थित तवा पुल के पास से 03 ट्रेक्टर ट्राली एवं 02 लोडर को रेत खनिज के अवैध उत्खनन में तथा ग्राम- बान्द्राभान, तह०-नर्मदापुरम से 01 डम्पर को मिट्टी खनिज के अवैध उत्खनन में जप्त कर पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय परिसर नर्मदापुरम की अभिरक्षा में रखा गया। 13 अक्टूबर 2025 को ग्राम-करपा, तह०-बनखेड़ी से 01 ट्रेक्टर ट्राली सोनालिका बिना नंबर को रेत खनिज के अवैध उत्खनन में जप्त कर पुलिस थाना बनखेड़ी की अभिरक्षा में रखा गया। ग्राम-बाबरी एवं डिमावर, तह०सिवनीमालवा से 11 मोटरबोट (नाव) को रेत के अवैध उत्खनन में जप्त कर पुलिस थाना शिवपुर की अभिरक्षा में रखा गया है।