ग्वालियर निगमायुक्त के नवाचार ने बढ़ाई दिवाली की खुशियां
ग्वालियर निगमायुक्त संघ प्रिय ने स्वच्छता को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए एक अनोखा नवाचार किया है। ग्वालियर नगर निगम ने एक अभियान शुरू किया है जिसका नाम है स्वच्छता की दिवाली 1 रुपये वाली, जब इस अभियान के तहत कीमती चीजें मात्र 1 रुपये में जरुरतमंदों के खरीदीं तो उनके चेहरे पर खुशी और संतुष्टि देखते ही बन रही थी। नगर निगम ग्वालियर द्वारा नवाचार के रूप में प्रारंभ किए गए इस अभियान के तहत आज जरूरतमंदों को 1 रुपये में सामान उपलब्ध कराया गया। जिसमें किसी ने गिटार, किसी ने टीवी तो किसी ने ट्रॉली बैग खरीदा, छोटे बच्चे खिलौने पाकर बहुत खुश हुए। अभियान के तहत एक व्यक्ति को पांच-पांच सामान उपलब्ध कराये गए। उल्लेखनीय है कि नगर निगम ग्वालियर ने 13 अक्टूबर से स्वच्छता की दिवाली 1 रुपये वाली अभियानह्व शुरू किया है इसके अंतर्गत शहर के चारों विधानसभा क्षेत्र में विशेष वाहन द्वारा लोगों के घर से निकलने वाले ऐसी अनुपयोगी सामग्री को इकट्ठा किया जो दूसरों के काम आ सके। इस अभियान के तहत शहर के नागरिकों ने बडी संख्या में सामग्री निगम के वाहनों में जमा कराई। शहर के लोगों से मिल रहे सामान को फूलबाग स्थित मछली घर आरआरआर सेंटर पर जमा किया गया और आज शुक्रवार को जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराया गया। जरूरतमंद लोगों को गिटार, ट्रॉली बैग, संदूक, किताबें, कपड़े, गद्दे, मच्छरदानी, ढोलक, जूते चप्पल, गैस चूल्हा, बक्से सहित अन्य सामग्री मात्र 1 रुपये में उपलब्ध कराया गया।