भोपाल: गोपा अष्टमी पर आज शहर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंदिरों में जहां कार्यक्रम हो रहे हैं। वहीं, गायों का पूजनऔर प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही गौ संवर्धन योजनाओं को लेकर भी कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। मुख्य कार्यक्रम अयोध्या बायपास दुर्गा मंदिर में हो रहा है। जहां पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती जी शामिल हो रही है। कृष्ण मंदिरों और गौशालाओं में गोपाष्टमी मनाई जा रही है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की गोपाष्टमी की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी है। दरअसल तिथि में अंतर होने के चलते कुछ लोग 29 तो कुछ 30 अक्टूबर को मनाएंगे। मां चामुंडा दरबार पुजारी रामबजीवन दुबे ने बताया कि गोपाष्टमी का अपना विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने गोपाष्टमी के दिन से गोचारण शुरू किया था। श्रीकृष्ण का एक नाम गोपाल भी इसीलिए पड़ा। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 29 अक्टूबर को सुबह 9: 23 बजे होगा। इसका समापन 30 अक्टूबर सुबह 10:06 बजे होगा। ऐसे में उदय तिथि के अनुसार गोपाष्टमी की पूजा 30 अक्टूबर को भी की जाएगी।