दिल्ली तक पहुंची जनसंघी के साथ हुई मारपीट-थप्पड़ की गूंज

जनसंघी नेता के घर पहुंचे मानव अधिकार आयोग सदस्य

विदिशा: जनसंघ के समय से राजनीति का सफर तय करने वाले विमल कुमार तारण के साथ हुई मारपीट की गूंज दिल्ली तक जा पहुंची हैं। मंगलवार को मानव अधिकार आयोग सदस्य प्रियंक कानूनगो घटना से संबंधित कार्रवाई का विवरण लेने उनके निवास स्थान पर पहुंचे। हाल ही में भाजपा के वरिष्ठ नेता विमल तारण के साथ एक बदमाश द्वारा मारपीट की थी। जिसका वीडियो वायरल होते ही भाजपा की राजनीति में भूचाल आ गया हैं। तीन दिवस पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सांसद खेल महोत्सव की आयोजन की तैयारियों और विस्तृत व्यवस्थाओं पर चर्चा करने आए थे। चर्चा उपरांत विमल तारण और उनकी  पत्नी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान को आपबीती बताते हुए भाजपा के दो नेताओं के नाम लिए थे और कहा कि इन लोगो पर मुझे शंका है। इतना ही नहीं विमल तारण ने कहा था कि यदि कार्रवाई नहीं होती तो मैं सुसाइड कर लूंगा। काफी देर तक समझाईश और पुलिस से समझाईश के बाद विमल तारण शांत हुए। इस दौरान उनकी पत्नी ने सांसद को पुराने दिनों की याद दिलाते हुए कहा कि हमेशा आपका साथ दिया है और पार्टी हित में कार्य किया है उसी का परिणाम आज आपके लोग हमारे साथ मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद सोमवार को सकल जैन समाज के अलावा अभिभाषक संघ के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कारवाई की मांग की थी। इसके अलावा आधा दिन बंद रख कर गुंडागर्दी बंद करने की मांग की थी। बताया गया कि पुलिस ने कारवाई करते हुए विदिशा के अलावा बासौदा और उसके बाहर भी संबंधित मामले से जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है और कुछ लोगो को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस के पास लगभग सभी साक्ष्य मौजूद हैं संभवत: बुधवार को पुलिस पूरे मामले का पर्दाफाश कर देंगी। इधर समाचार लिखे जाने तक मानव अधिकार आयोग सदस्य प्रियंक कानूनगो, विमल तारण मामले में अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे।

विदिशा बासौदा और राजधानी तक खाकी की पड़ताल

जनसंघी नेता के समय से भाजपा की राजनीति में हमेशा सहयोग और साथ देने वाले वरिष्ठ नेता विमल तारण के साथ हुई थप्पड़ की गूंज दिल्ली तक जा पहुंची हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने वीडियो बनाने वाले और वीडियो को वायरल करने वाले सहित गंजबासौदा से भी घटना में जुड़े लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है। संभवत: आज पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा कि किसके इशारे पर मारपीट हुई थी और इसमें कौन-कौन शामिल हैं।

सायबर वालों को बुलाओ तभी होगी चचा

मंगलवार को मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगों वरिष्ठ अभिभाषक एवं भाजपा के सीनियर नेता विमल तारण के निवास स्थान पर पहुंचे उन्होंने विमल तारण और उनकी पत्नी से हाल-चाल की जानकारी साझा की। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक लेने की बात कही इस दौरान एसडीएम, सीएसपी तथा थाना प्रभारी मौजूद थे लेकिन साइबर सेल से कोई मौजूद नही था। जिस पर आयोग सदस्य ने सायबर की अनुपस्थिति में नाराजगी जाहिर करते हुए शाम को बुलाया गया है।