अनार का रसीला और मीठा स्वाद सभी को पसंद आता है। यह सेहत के लिए भी एक बहुत फायदेमंद फल है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पत्ते भी उतने ही लाभकारी हैं। अनार के पत्तों का इस्तेमाल हृदय, पाचन और त्वचा से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है।
अनार के ये पत्ते एंटीआक्सिडेंट्स, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। अनार के पत्तों का इस्तेमाल चाय, काढ़ा या पाउडर के रूप में कर सकते हैं। इनके नियमित सेवन से ब्लड शुगर नियंत्रित करने, कोलेस्ट्रॉल कम करने और इन्फेक्शन से बचाव में मदद मिलती है। इसके अलावा ये पत्ते त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद हैं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभदायक
ब्लड शुगर नियंत्रण में मदद अनार के पत्तों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं जिससे डायबिटीज के रोगियों के लिए यह फायदेमंद है। हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा पत्तों में मौजूद पॉलीफेनॉल और μलेवोनोइड्स कोलेस्ट्रॉल कम करने और हृदय रोग के जोखिम को घटाने मे सहायक है । एंटीआक्सिडे गुण अनार के पत्तों मे एंटीआ क्सिडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को रोकते हैं और म्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। पाचन सुधारने में मदद अनार के पत्तों का सेवन पेट की समस्याओं जैसे अपच, और कब्ज को कम करने में सहायक होता है।
इन्फेक्शन और बैक्टीरिया से भी देते हैं सुरक्षा
इन पत्तों मे एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं जो संक्रमण से बचाव में मदद करते हैं। त्वचा और बालों के लिए लाभकारी- अनार के पत्तों का उपयोग स्किन पैक या तेल में करने से त्वचा की चमक बढ़ती है और बालों की जड़ों को मजबूत किया जा सकता है। सूजन और दर्द में राहतअनार के पत्तों में एंटी-इन्μलेमेटरी गुण होते हैं जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।