लोटस कंपनी के गुणवत्ताहीन इलेक्ट्रिक सामान को लेकर गूगल रिव्यूज में फूटा ग्राहकों का गुस्सा

लोटस शोरूम से खरीदा एसी 1 दिन नहीं चला, 60 दिन में वॉशिंग मशीन खराब, ग्राहक बोले-विश्वसनीय नहीं,थर्ड क्लास सेवा…

भोपाल: राजधानी में लोटस कंपनी के शोरूम पर ग्राहकों से धोखाधड़ी हो रही है। लोटस पर इलेक्ट्रिक सामान पुराने और गुणवत्ताहीन बेचे जाने की खबरें सामने आ रही हैं। कोहेफिजा स्थित लोटस शोरूम पर एक ग्राहक को पुराना एसी बेचने का मामला सामने आया है। अब गूगल रिव्यूज में ग्राहकों ने लोटस की खराब सर्विस और गुणवत्ताहीन इलेक्ट्रिक सामान बेचने का आरोप लगाया है। गूगल पर जस्ट डायल और अन्य वेबसाइट पर ग्राहकों ने लिखा है कि लोटस सिर्फ कमाई पर ध्यान देता है,सर्विस पर नहीं। इलेक्ट्रिक सामान भी घटिया है। इन मामलों को लेकर कंपनी के संचालक गौरव पाहवा से बात की गई तो उन्होंने आरोपों को नकार दिया।