NMDC ने सत्यनिष्ठा को साझा जिम्मेदारी के रूप में बढ़ावा दिया

हैदराबाद: भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी ने हैदराबाद में अपने कॉपोर्रेट कार्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का सफल आयोजन किया। एक सप्ताह तक मनाए गए इस आयोजन के दौरान इस वर्ष की थीम सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी प्रतिध्वनित होती रही, जो पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक उत्कृष्टता के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता को प्रेरित करती है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत एनएमडीसी की परियोजनाओं और कार्यालयों में सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा सहित निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएं और डिजिटल जागरूकता अभियान जैसी आकर्षक गतिविधियों की एक श्रृंखला शामिल थी ।