प्रदेश के सबसे बड़े भोजपाल महोत्सव मेले का 14 नवंबर से भव्य आगाज

भोपाल: राजधानीवासियों का पसंदीदा भोजपाल महोत्सव मेला इस साल 14 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। मेले में दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई खास आकर्षण जोड़े गए हैं। राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर शुरू हो रहे प्रदेश के सबसे बड़े भोजपाल महोत्सव मेले में शहरवासियों को इस बार बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा।

एक ओर जादूगर प्रिंस अपनी जादुई करतब दिखाएंगे तो दूसरी ओर बाबा अमरनाथ मेले में आने वाले लोगों को दर्शन देंगे। इसके लिए मेला परिसर में भव्य झांकी तैयार की जाएगी। पारंपरिक झूले, फूड स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले की शान बढ़ाएंगे। 14 नवंबर को भव्य उद्घाटन के साथ यह महोत्सव शुरू होगा। मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस मेले का शहरवासी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मेले में होगा जादू, भक्ति का संगम

मेला इस बार मनोरंजन और आस्था का संगम बनने जा रहा है। यहां लोगों को जादू और भक्ति का समागम देखने को मिलेगा। एक ओर जादूगर प्रिंस अपने हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे, तो दूसरी ओर बाबा अमरनाथ के भव्य दर्शन का सौभाग्य मिलेगा। मेला परिसर में अमरनाथ यात्रा की झांकी तैयार की जा रही है, जिससे श्रद्धालु मेले में ही बाबा के दर्शन कर सकेंगे। जादूगर प्रिंस का शो जहां बच्चों और युवाओं को रोमांच से भर देगा, वहीं यह भव्य झांकी भक्तों के बीच आस्था का केंद्र बनेगी।