भोपाल: भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 मनाया गया , जिसके तहत एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों में ईमानदारी, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों एवं विशिष्ट गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में एनसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता से संबंधित प्रशिक्षण सत्र, निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं सतर्कता दौड़ का आयोजन किया गया। दूधीचुआ परियोजना एवं सीडबल्यूएस इकाई द्वारा ग्राम सभा का आयोजन कर ग्रामीणों को सतर्कता के महत्व से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त सभी परियोजना एवं इकाइयों में वृहद स्तर पर निबंध एवं स्लोगन लेखन, ड्राइंग व पेंटिंग, रंगोली एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनाओं के माध्यम से ईमानदारी एवं पारदर्शिता का संदेश दिया।