राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत होमसाइंस कालेज में कार्यक्रम
नर्मदापुरम्: शासकीय गृहविज्ञान महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा प्राचार्य डॉ कामिनी जैन के मार्गदर्शन में विकसित भारत 2047 संवाद – कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि भारत सरकार युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय की सचिव डॉ पल्लवी जैन गोविल थीं। भारत सरकार उप कार्यक्रम सलाहकार एवं क्षेत्रीय निदेशालय मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ डॉ अशोक श्रोति, कार्यक्रम समन्वयक बरकतउल्ला विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय डॉ अनंत कुमार सक्सेना, मुक्त इकाई कार्यक्रम अधिकारी राहुल सिंह परिहार, जिला संगठन दिग्विजय सिंह खत्री, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ कामिनी जैन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ हर्षा चचाने उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी के समक्ष माल्यार्पण पर एवं दीप प्रज्ज्वलित किया गया। संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष प्रेमकांत कटंकर एवं कुमारी पूजा गोस्वामी के सहयोग से सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। एवं साथ ही स्वयंसेवकों द्वारा लक्ष्यगीत की सुंदर प्रस्तुति दी गई। मंचासीन सभी अतिथियों का प्राचार्य द्वारा शॉल श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ द्वारा स्वागत किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150 वीं जयंती के अवसर पर यूनीटी मार्च क पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय की सचिव एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ पल्लवी जैन गोविल द्वारा युवाओं से संवाद करते हुए कहा गया कि एनएसएस वह मंच है जिसके माध्यम से युवा नेतृत्व के माध्यम से समाज और राष्ट्र को एक नई दिशा प्रदान करते हैं। जिसमें विद्यार्थी अपनी पहचान स्थापित करता है। माय भारत एप पर पंजीयन कर युवा अपनी भागीदारी, उपलब्धियों को देखकर अपनी प्रोफाइल भी बढ़ा सकते हैं। डॉ. पल्लवी जैन ने युवा संवाद के माध्यम से स्वयंसेवकों की जिज्ञासा समाधान भी किया। युवाओं को कॅरियर के संबंध में मार्गदर्शन देते हुए आपने बताया की छात्राओं को वर्तमान में समसामयिक विषयों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है एवं साथ ही साथ हर विषय के पहलुओं को परखने की उसकी कितनी क्षमता है।