विदिशा: समेकित क्षेत्रिय कौशल विकास पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र द्वारा अटल बिहारी वाजपेई शासकीय मेडिकल महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय प्रोस्थेटिक्स एवं अर्थोटिक्स दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ अविनाश लगवे, मेडिकल सुपरीटेंडेंट, डॉ सनत सिंह एसोसिएट प्रोफेसर ,ऑर्थोपेडिक के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेई शासकीय मेडिकल महाविद्यालय के डॉ संजय उपाध्याय, एसोसिएट प्रोफेसर ऑर्थोपेडिक, डॉ सुनील किरार, एसिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ धर्मेंद्र वर्मा, डॉ कलश कर्न, डॉ विजय जाटव, डॉ. अपूर्व उपाध्यायफिजियोथेरेपिस्ट , डॉ विक्की महाकालेऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट , पूजा पटवा, नर्सिंग इंचार्ज – ऑर्थोपेडिक, अभिनंदन नायक प्रोस्थेटिक एवं अर्थोटिक्स यंत्री एवं सुब्रत लेंका प्रोस्थेटिक एवं अर्थोटिक्स यंत्री सहित लगभग 125 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सर्वप्रथम श्याम सिंह मेवाडा जन जागरूकता समन्वयक सीआरसी की जन जागरुकता थीम के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
नित्यानंद शामल, प्रोस्थेटिक एवं अर्थोटिक्स यंत्री, सीआरसी ने इस दिवस एवं इस दिवस की थीम के विषय पर प्रकाश डाला। प्रोस्थेटिक एवं अर्थोटिक्स के महत्ल एवं उपयोग पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में सरोज नायक प्रोस्थेटिक एवं अर्थोटिक्स यंत्री उपस्थित रहे । उन्होंने नवीन तकनीक के प्रोस्थेटिक एवं अर्थोटिक्स उपकरणों का प्रदर्शन एवं जानकारी प्रदान की।