पुलिस पंचायत से लोगों को दिखने लगी उम्मीद की किरण
विदिशा: पुलिस पंचायत से अब लोगों को उम्मीद की किरण दिखाई देने लगी हैं। लोंगो को अब पुलिस पर भरोसा होने लगा हैं और कई प्रकरणों में जहां भावना के तार जुड़ जाते हैं और वेपटरी रिस्ता में अपनापन आ जाता हैं। तो कई ऐसे मामले सामने आते हैं कि उनमें एफआईआर तक की नौबत बन जाती हैं। पुलिस पंचायत लगातार समाज के कमजोर वर्गों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता एवं न्यायपूर्ण दृष्टिकोण के साथ कार्यरत है।
उसी का परिणाम हैं कि हर सप्ताह समाजिक सरौकार से कार्यों का निपटारा किया जा रहा हैं। प्रकरण 01: एक सीनियर सिटीजन ने बताया कि उनका पुत्र एवं पुत्रवधु घरेलू विवाद करते हैं, जिससे पारिवारिक वातावरण प्रभावित होता है। पंचायत द्वारा समझाइश दी गई कि परिवार की शांति व बच्चों के भविष्य के लिए विवादों से बचना आवश्यक है।
दोनों पक्षों ने आगे झगड़ा न करने एवं बेटे को नि:शुल्क नशामुक्ति केंद्र भेजने पर सहमति व्यक्त की। प्रकरण 02: एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनके भाई-भतीजे झगड़ा व मारपीट करते हैं। पंचायत की मध्यस्थता में सभी पक्षों की सहमति से परिवार के दो मकानों में पाँचों भाइयों का बराबर एक-पांचवां हिस्सा तय किया गया तथा आगे विवाद न करने का निर्णय लिया गया। प्रकरण 03: एक सीनियर सिटीजन ने प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी से प्रोविडेंट फंड का भुगतान रुके होने की शिकायत की। पंचायत की पहल पर कंपनी के अधिकारियों से वार्ता कर सत्यापन प्रक्रिया शुरू कराई गई, जिससे अब आवेदक को उनका PF शीघ्र प्राप्त होगा। प्रकरण 04: एक सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी ने बताया कि उनका पुत्र लगातार परेशान करता है और पेंशन पर कब्जे का दबाव बना रहा है। सुनवाई के बाद प्रकरण में विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार किया गया एवं मारपीट एवं माता-पिता भरण पोषण अधिनियम की धारा 24 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। बैठक में अन्य प्रकरणों की भी सुनवाई की गई, जिनमें कुछ में समझाइश के बाद निपटारा हुआ जबकि कुछ में अगली तिथि नियत की गई।
पुलिस पंचायतपुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में गठित पुलिस पंचायत की साप्ताहिक बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे, पंचायत कोर कमेटी सदस्य आर. कुलश्रेष्ठ, प्रमोद व्यास, दिनेश वाजपेयी, अजय टंडन, अतुल शाह एवं पार्थ पित्तलिया की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में प्राप्त सीनियर सिटीजन एवं पारिवारिक विवाद संबंधी प्रकरणों की सुनवाई कर समझाइश, समाधान एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।