गुंगा इलाके में कल रात एक शराबी युवक ने बिजली के तार से फांसी लगा ली। वहीं, टीटी नगर में एक पेंटर ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों मामलों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रतुआ गाँव निवासी अमर सिंह (25) का बेटा सोनू उर्फ जितेंद्र अहिरवार मजदूरी करता था और शराब का आदी था। वह कल रात नशे में घर लौटा और अपने कमरे में बिजली के तार से फांसी लगा ली।
पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। टीटी नगर पुलिस ने बताया कि सुनहरी बाग निवासी सुखीराम फरकाले (40) पुत्र रामलाल फरकाले पेंटर का काम करते थे। उन्होंने कल सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। निशातपुरा पुलिस ने बताया कि गोवर्धन कुशवाहा (43) पुत्र भरत कुशवाहा गोया कॉलोनी में रहते थे। करीब पांच दिन पहले उन्होंने अपने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनकी मौत हो गई। परिजनों के बयान न होने के कारण मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस फिलहाल मामले की जाँच कर रही है।