आबकारी ने की अवैध शराब जबर्दस्त कार्रवाई, आरोपी पर 34(2) का प्रकरण दर्ज
नर्मदापुरम्: आबकारी की अवैध शराब के विरूद्ध चलाई गई मुहिम रंग ला रही है। सटीक सूचना पर की गई कार्रवाई में शराब तस्कर से 1 लाख 15 हजार की अवैध शराब और एक कार जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34.2 क के तहत प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
आबकारी वृत नर्मदापुरम अ अंतर्गत अवैध शराब परिवहन विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी नर्मदापुरम अरविंद सागर के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश प्रसाद अहिरवार के नेतृत्व मे अवैध मदिरा परिवहन, संग्रहण एवं विनिर्माण के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आबकारी टीम नर्मदापुरम अ के द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर प्राइवेट बस स्टैंड रेलवे अंडर ब्रिज के पास एक सफेद रंग की मारुती वेग्नोर कार क्रमांक एमपी 04 सीए 3298 की तलाशी लेने पर 12 पेटी देशी मदिरा प्लेन जप्त की गई।
आरोपी अरुण कीर उम्र 23 वर्ष निवासी बालाभेंट के विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34.2 (क) का प्रकरण कायम किया गया। जप्त मदिरा एव वाहन की अनुमानित कीमत 115000/- आंकी गई। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक के के पडरिया, हितेश विशोरिया मुख्य आरक्षक, डीपी मांझी, आरक्षक मदन रघुवंशी, धर्मेंद्र बारांगे एवं भावना यादव उपस्थित रहे। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।