परिजनों ने की अनुकंपा नियुक्ति की मांग
विदिशा: मनरेगा में उपयंत्री के पद पर कार्यरत रहे उपयंत्री नवीन खरे की मौत के बाद सिस्टम से नाराज परिजनों ने दुर्गानगर चौराहा पर शव रखकर काफी समय तक प्रदर्शन किया। परिजन मौके पर कलेक्टर को बुलाकर लिखित में अनुकंपा नियुक्ति किए जाने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन करीब दो घंटे तक चला। सूचना पर एसडीएम क्षितिज शर्मा मौके पर पहुंचे। एसडीएम की समझाइश व उचित कार्यवाही का आश्वासन मिलने के बाद परिजन मान गए और शव का अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के लिए राजी हुए।
गुरुवार की दोपहर दुर्गानगर चौराहा पर शिवपुरी जिला में मनरेगा में संविदा पर सब इंजीनियर के पद पर कार्यरत रह चुके नवीन खरे की मौत के बाद परिजनों ने शिवपुरी प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर करीब दो घंटे तक सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि मृतक नवीन खरे को तालाब के मामले में बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद वह न्याय के लिए हाईकोर्ट गए थे। परिजनों के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर शिवपुरी जिला के सीईओ और कलेक्टर ने पालन करने में आनाकानी की जिससे त्रस्त होकर ब्रेन हेमरेज से नवीन खरे की मौत हो गई। इस दौरान प्रदर्शन स्थल पर हाथों में अनुकंपा नियुक्ति करने की मांग की तख्तियां लेकर मौके पर कलेक्टर को बुलवाने की मांग कर रहे थे। सूचना एसडीएम क्षितिज शर्मा पहुंचे व परिजनों ने एसडीएम क्षितिज शर्मा की समझाईश व मदद करने का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन समाप्त कर परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
मौके पर कलेक्टर को बुलवाने किया प्रदर्शन
परिजन मृतक नवीन खरे का दुर्गा नगर चौराहा पर शव रखकर परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति की मांग कर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान मृतक के परिजन मौके पर कलेक्टर को बुलवाने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान परिजन शिवपुरी जिले के सीईओ और कलेक्टर पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाकर विदिशा कलेक्टर को मौके पर बुलवाकर अनुकंपा नियुक्ति के लिए लिखित में आश्वासन देने की मांग पर काफी देर तक अड़े रहे। सूचना पर मौके पर एसडीएम क्षितिज शर्मा पहुंचे। एसडीएम की समाईश पर परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
एसडीएम ने कलेक्टर से मिलवाए बेटा-बेटी
पूरा मामला विदिशा एसडीएम क्षिमित शर्मा के संज्ञान में आने के बाद मृतक नवीर खरे के बेटा व बेटी को कलेक्टर से मिलवाने ले गए। एसडीएम क्षितिज शर्मा ने बताया कि मृतक के पुत्र व पुत्री को कलेक्टर अंशुल गुप्ता से मिलवाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर अशुंल गुप्ता ने तुरंत उचित कार्यवाही करने के लिए शिवपुरी कलेक्टर का पत्र लिखा गया है। मृतक मनरेगा में जनपद पंचायत शिवपुरी जिला शिवपुरी में संविदा पर उपयंत्री के पद कार्यरत थे। मामला चूंकि शिवपुरी जिला की जनपद पंचायत शिवपुरी का है। इसलिए जो भी कार्रवाही होगी वह शिवपुरी जिला में होना है।