H-1 इ वीजा खत्म करेगा अमेरिका

अमेरिका में भारतीयों की एंट्री में मुश्किलें होने वाली हैं। एच-1इ वीजा को पूरी तरह से खत्म करने के लिए बिल लाया जाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की करीबी और अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की सदस्य माजोर्री टेलर ग्रीन ने कहा है कि जल्द ही विधेयक लाया जाएगा। रिपब्लिकन पार्टी की माजोर्री का आरोप है कि एच-1इ वीजा का दुरुपयोग हो रहा है। अमेरिका फर्स्ट की नीति के तहत  एच-1इ वीजा कैटेगरी को खत्म किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगले 10 साल तक हर साल 10 हजार डॉक्टरों को एच-1इ वीजा जारी होंगे। बता दें कि अभी हर साल 85 हजार एच-1 बी वीसा में से लगभग 70% वीसा भारतीयों को जारी होते हैं। कृषि उत्पादों पर टैरिफ से राहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बीफ, कॉफी और फलों सहित दर्जनों कृषि उत्पादों पर लगे टैरिफ को हटाने का फैसला किया है। इसके पीछे मंहगाई को बड़ी वजह बताया जा रहा है। हाल ही में हुए मेयर और गर्वनर चुनाव में मंहगाई बड़ा मुद्दा थी।