मेट्रो स्टेशनोंं का इंस्पेक्शन,ट्रेक की बारी

भोपाल: भोपाल में मेट्रो के कमर्शियल रन के लिए सबसे अहम कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी के दौरे के आखिरी दिन ट्रेक का निरीक्षण किया जा रहा है। इससे पहले यह टीम यहां के मेट्रो स्टेशनों का राउंडलगा चुकी है। प्रायोरिटी कॉरिडोर के 5 स्टेशन- सुभाषनगर, केंद्रीय स्कूल, डीबी मॉल, एमपी नगर और रानी कमलापति स्टेशन का शुक्रवार को निरीक्षण हो चुका है। इनके अधूरेपन से टीम की पेशानियों पर कई सवाल भी नजर आए।

मेट्रो रेल सेμटी टीम अपने आज के निरीक्षण में मेट्रो ट्रेन और ट्रैक के नट- बोल्ट तक देखेगी। भोपाल में प्रायोरिटी कॉरिडोर 6.22 किमी लंबा है। इस पर ही कमर्शियल यानी, पब्लिक पैसेंजर रन शुरू होगा। सीएमआरएस का यह आखिरी दौरा है। दिल्ली जाने के बाद रिपोर्ट तैयार होगी। यदि सबकुछ ठीक मिलता है और सीएमआरएस अपनी रिपोर्ट में सबकुछ ठीक यानी ‘ओके’ देती है तो फिर कमर्शियल रन इसी महीने हो सकता है। पर सवाल वही है कि आधे अधूरे काम पर ओके की रिपोट कैसे मिलेगी।

इन व्यवस्थाओं पर ध्यान

सीएमआरएस की टीम की नजर इस समय रेलवे ट्रैक, सिग्नलिंग, ब्रेक सिस्टम, स्टेशन सुरक्षा, आपात निकासी व्यवस्था पर रहेगी। इससे पहले भी टीम के पिछले दो दौरे में खामियों पर नजर डाली जा चुकी है। जिसे सुधारने का काम शुरू किया गया। इससे उम्मीद है कि यह टीम जल्द ही अपनी ‘ओके’ रिपोर्ट दे देगी। इसके बाद ही बहुप्रतीक्षित मेट्रो अब अपने कॉमर्शियल रन को शुरू करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ेगी। इसमें स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों की गाड़ियों की पार्किंग का भी मसला है जिसको सुलझाया जाना बेहद जरूरी है।