भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को चार सत्रों की लगातार गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए मजबूत शुरुआत की। एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ खुले।
कारोबार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स 79,530 अंक के स्तर पर खुला, जो पिछले दिन के बंद भाव 79,116 अंक से ऊपर था। सुबह करीब 9:21 बजे तक सेंसेक्स में 315 अंकों यानी 0.40% की मजबूती देखी गई और यह 79,431 अंक के आसपास कारोबार कर रहा था।
इसी तरह एनएसई निफ्टी 50 भी सकारात्मक नोट पर खुला। यह 24,615 अंक पर शुरुआत हुई और शुरुआती कारोबार में 76.75 अंकों की बढ़त के साथ 24,572 अंक के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। बाजार को मुख्य रूप से बड़े वजन वाले शेयरों में आई खरीदारी से बल मिला। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, एशियाई बाजारों की मजबूती और चुनिंदा हेवीवेट शेयरों में निवेशकों की रुचि ने शुरुआती तेजी को समर्थन दिया।
हालांकि, निवेशक वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, खासकर ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते विवाद से सतर्क बने हुए हैं। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी भी बाजार के लिए चिंता का कारण बनी हुई है।