अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के दौरान रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बड़ा सैन्य फेरबदल किया है। आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रैंडी जॉर्ज को तुरंत रिटायरमेंट लेने का आदेश दिया गया है। उनके साथ आर्मी ट्रांसफॉर्मेशन एंड ट्रेनिंग कमांड के कमांडिंग जनरल और आर्मी चीफ ऑफ चैप्लेंस को भी उनके पदों से हटा दिया गया।
पेंटागन ने इन बदलावों के पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है। हेगसेथ के प्रवक्ता ने जनरल जॉर्ज की लंबी सेवा के लिए धन्यवाद दिया, लेकिन युद्ध के बीच यह कदम कई सवाल खड़े कर रहा है। जनरल जॉर्ज 2023 से इस पद पर थे और उनका कार्यकाल 2027 तक था।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से संभावित समझौते पर उपराष्ट्रपति जे.डी. वांस पर तंज कसा। उन्होंने कहा, “अगर डील नहीं हुई तो जे.डी. वांस दोषी होंगे, लेकिन अगर समझौता हो गया तो पूरा क्रेडिट मेरा होगा।” ट्रंप ने ईरान पर अगले 2-3 हफ्तों तक सख्त हमले जारी रखने की बात कही और दावा किया कि अमेरिका के मुख्य लक्ष्य पूरे हो रहे हैं।
यह युद्ध फरवरी के अंत में शुरू हुआ था और अब पांचवें सप्ताह में है। दोनों पक्षों को नुकसान हुआ है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर तेल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। ट्रंप प्रशासन बैक-चैनल बातचीत जारी रखे हुए है, लेकिन अगर डील नहीं बनी तो और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।