डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार 14 अप्रैल को बोर्ड ऑफिस चौराहा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को देखते हुए यातायात पुलिस ने सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है।
नर्मदापुरम रोड से आने वाले वाहनों के लिए रूट बदला गया है। आईएसबीटी और पिपलानी की ओर जाने वाले वाहन अब आरआरएल तिराहा, बीएसएनएल तिराहा, शक्ति नगर चौराहा, डीआरएम ऑफिस और कस्तूरबा हॉस्पिटल होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। वहीं डीबी मॉल और जिला कोर्ट जाने वाले वाहन आरआरएल तिराहा, गणेश मंदिर और अंबेडकर फ्लाईओवर से एमपी नगर थाना चौराहा होते हुए आ-जा सकेंगे।
मानसरोवर कॉम्प्लेक्स से कोर्ट चौराहा जाने वाले वाहनों को भी डायवर्ट कर दिया गया है। इन वाहनों को अब 6 नंबर स्टॉप, व्यापम चौराहा और शौर्य स्मारक होते हुए अपने गंतव्य तक जाना होगा।
न्यू मार्केट से ज्योति टॉकीज और आईएसबीटी की ओर जाने वाले वाहनों का रूट भी बदल दिया गया है। अब ये वाहन व्यापम चौराहा, शौर्य स्मारक, वल्लभ भवन रोटरी, डीबी मॉल रोटरी और होटल रेसिडेंसी होकर ज्योति टॉकीज पहुंच सकेंगे।
आईएसबीटी से न्यू मार्केट की ओर आने वाले वाहन चेतक ब्रिज से ज्योति टॉकीज पहुंचकर राइट टर्न लेकर होटल रेसिडेंसी, डीबी मॉल रोटरी, वल्लभ भवन रोटरी और शौर्य स्मारक होते हुए आगे बढ़ सकेंगे।