गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी के वायदा भावों में जोरदार नरमी दर्ज की गई। कारोबार की शुरुआत से ही दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा, जो पूरे दिन जारी रहा।
खबर लिखे जाने तक घरेलू बाजार में सोना 1,59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास और चांदी 2,72,600 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही थी। वैश्विक बाजारों में भी इन धातुओं पर बिकवाली का रुख देखा गया, जिससे निवेशक सतर्क हो गए हैं।
सोने में 206 रुपये की गिरावट
एमसीएक्स पर सोने का जून वायदा अनुबंध 106 रुपये की कमजोरी के साथ 1,59,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। दिन के कारोबार में यह और लुढ़ककर 1,59,800 रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 206 रुपये कम है। इस दौरान इसने 1,59,992 रुपये का उच्चतम और 1,59,778 रुपये का निचला स्तर छुआ।
चांदी में 1,640 रुपये की भारी नरमी
चांदी के जुलाई अनुबंध में भी भारी गिरावट देखी गई। यह 1,990 रुपये टूटकर 2,72,275 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला। कारोबार के दौरान यह 1,640 रुपये की गिरावट के साथ 2,72,625 रुपये पर रहा। दिन में चांदी का उच्चतम स्तर 2,73,196 रुपये और निचला स्तर 2,72,135 रुपये रहा।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव
कॉमेक्स पर सोना 4,548 डॉलर प्रति औंस पर खुला और बाद में 1.40 डॉलर की गिरावट के साथ 4,533.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इस साल इसका उच्चतम स्तर 5,586.20 डॉलर रहा।