मानव संग्रहालय में अक्टूबर माह के प्रादर्श का उद्घाटन

भोपाल: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में अक्टूबर माह के प्रादर्श के रूप में कंडल्या/कोंडियाला सिख योद्धाओं की गरिमा, आध्यात्मिकता और धर्मनिष्ठा का प्रतीक शीर्षक से एक विशेष प्रदर्श का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जितेन्द्र पाल सिंह गिल, (प्रधान, गुरुद्वारा दशमेश दरबार साहिब, आनंद नगर, भोपाल) द्वारा प्रादर्श का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में भाई गुरतेज सिंह, मुख्य सेवादार, गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब, ट्रांसपोर्ट नगर, कोकटाभोजपुर तथा उनके साथीगण, भाई राजवीर सिंह, मुखी गतका ट्रेनर (मार्शल आर्ट) एवं उनके सहयोगी, तथा ठाकुर लाल राजपूत, अध्यक्ष, ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, भोपाल भूपिंदर सिंह, सचिव श्री गुरु तेग बहादुर साहिब गुरुद्वारा साकेत नगर भी उपस्थित रहे।