महिला विश्व कप: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला

भाग्य के बल पर अंतिम चार में जगह बनाने वाली भारतीय टीम गुरुवार को महिला वनडे विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से कड़ी चुनौती का सामना करेगी और उम्मीद करेगी कि कप्तान हरमनप्रीत कौर आठ साल पहले खेली गई अपनी जादुई पारी को दोहराने में कामयाब रहेंगी। हरमनप्रीत ने 2017 में इंग्लैंड के डर्बी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में नाबाद 171 रनों की पारी खेली थी।

यह मैच आज दोपहर 3 बजे से नवी मुंबई स्थित डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा। पहले दो मैच जीतने के बाद, भारतीय टीम को लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उसने वापसी करते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। हालाँकि, प्रतीका रावल चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। उनकी जगह आक्रामक बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा को टीम में शामिल किया गया है। हरलीन का अब तक मिला-जुला प्रदर्शन रहा है। लेकिन क्रीज़ पर टिके रहने की उनकी क्षमता भारत को शीर्ष क्रम में मज़बूती प्रदान कर सकती है और मंधाना को अच्छा समर्थन दे सकती है। इसके अलावा, यह भी एक बड़ा सवाल है कि क्या स्पिनर राधा यादव को टीम में बरकरार रखा जाना चाहिए, क्योंकि वह एक कुशल क्षेत्ररक्षक हैं और पिछले मैच में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी। वहीं, स्नेहा राणा अभी तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। 

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नज़रें

भारत 

स्मृति मंधाना: 7 मैच, 365 रन

ऋचा घोष: 6 मैच, 175 रन

हरलीन देओल: 7 मैच, 169 रन

दीप्ति शर्मा: 7 मैच, 15 विकेट

श्री चरणी: 7 मैच, 11 विकेट

ऑस्ट्रेलिया

एलिसा हीली: 4 मैच, 294 रन

एश्ले गार्डनर: 6 मैच, 265 रन

बेथ मूनी: 6 मैच, 187 रन

सदरलैंड: 6 मैच, 15 विकेट

अलाना किंग: 6 मैच, 13 विकेट

सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया

की टीम हर विभाग में मज़बूत है

सात बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया

की टीम हर विभाग में मज़बूत है। लेकिन यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि टीम आज कितना अच्छा खेलती है। ऑस्ट्रेलिया की नियमित कप्तान एलिसा हीली ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और पूरी तरह से फिट हैं। हीली टूर्नामेंट के लीग चरण के दौरान चोटिल हो गए थे और ऑस्ट्रेलिया के अंतिम दो लीग मैच नहीं खेल पाए थे।