भाजपा विधायक प्रभुराम चौधरी की माता का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

सांची विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी की माता सुमंत्रा देवी का शुक्रवार सुबह एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स पहुँचकर सुमंत्रा देवी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और परिवारजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एम. मोहन राव के निवास पर भी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। ज्ञात रहे कि एम. मोहन राव का 28 अक्टूबर को निधन हुआ था। मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।