आत्मनिर्भर और सशक्त मप्र के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं: CM

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर लाल परेड ग्राउंड पर गौरवशाली अतीत से लेकर वर्तमान तक की विकास यात्रा को देखे सकेंगे। मध्यप्रदेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कदम से कदम मिलाकर काम कर रहा है। हमने एक लाख नौकरियां दी है। प्रमोशन पर भी काम कर रहे हैं। आठ लाख करोड़ निवेश और छह लाख रोजगार दिए। इस वर्ष को उद्योग और रोजगार की थीम पर मना रहे हैं। पीएम और गृह मंत्री को हमने आमंत्रण दिया है कि वे जल्द ही एक लाख कोड़ के भूमिपूजन और लोकार्पण करने यहां आए। अगले दो माह तक अटल जी की जयंती तक लगातार कार्यक्रम कर रहे हैं। बदलते दौर में मध्यप्रदेश पूरी ताकत के साथ बड़े आर्थिक रुप से सक्षम होकर काम करे हम सभी इसका संकल्प लें। मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्तर साल की इस यात्रा में सभी क्षेत्रों में प्रगति, उन्नति करते हुए अपने से एक समृद्ध राज्य का उदय कराते हुए भी अपनी विकास यात्रा को नहीं रोका। आत्मनिर्भर सशक्त प्रदेश के निर्माण में हम सभी सक्रिय भूमिका निभाएं।