अमेरिका में बड़ा फाइनेंशियल घोटाला!
अमेरिका में भारतीय मूल के टेलीकॉम कंपनी के उएड बंकिम ब्रह्मभट्ट पर 500 मिलियन डॉलर (4,000 करोड़ रुपए से ज्यादा) के बड़े वित्तीय घोटाले का आरोप लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रह्मभट्ट ने फर्जी ग्राहक खातों और राजस्व के दस्तावेज तैयार कर अमेरिकी बैंकों से भारी कर्ज हासिल किया। ब्रह्मभट्ट ब्रॉडबैंड टेलीकॉम और ब्रिजवॉइस नामक कंपनियों के मालिक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कई निवेशकों को यह विश्वास दिलाया कि उनके व्यवसायों की आय और ग्राहक आधार बहुत मजबूत है, जबकि असल में वह कई गैर-मौजूद ग्राहकों और फर्जी लेन-देन पर आधारित थी। इस घोटाले में प्रमुख निवेश फर्म ऌढर इन्वेस्टमेंट पार्टनर्स और वैश्विक एसेट मैनेजमेंट दिग्गज ब्लैक रॉक के समर्थित फंड भी शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगस्त 2024 में लेनदारों ने मुकदमा दायर किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि ब्रह्मभट्ट ने गैर-मौजूद राजस्व स्रोतों को कर्ज की गारंटी के रूप में गिरवी रखा।