भोपाल: हिमालय की पहाड़ियों पर हो रही बर्फबारी का असर राजधानी में अब नजर आने लगा है। इसके चलते दिन के मुकाबले रातें तेजी से ठंडी होने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। जिसका असर अगले प्रदेश में नजर आ रहा है। इससे उत्तरी हिस्से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। इनमें ग्वालियर- चंबल संभाग समेत भोपाल, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, शाजापुर आदि जिलों में तेज ठंड रहेगी। वर्तमान में हरियाणा के पास एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) बना हुआ है। इस वजह से यह प्रदेश में ठंडी हवा आने से रोक रहा है। अगले 24 में यह चक्रवात उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस में कमजोर हो जाएगा। इसके बाद ही हमारे यहां ठंड का असर तेज होगा। बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान श्योपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, अशोकनगर, गुना, बैतूल, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर और छिंदवाड़ा जिलों में हल्की बारिश हुई। इसके साथ दिन के तापमान में भी गिरावट हुई। भोपाल में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री और न्यूनतम 13.0 डिग्री पर दर्ज किया गया है।