विदिशा: गुरूवार को बेतवा तट स्थित मुक्तिधाम में आश्रम के पदाधिकारी, सेवा साथियों, एवं प्रभु जनों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की सफाई की गई, अपना घर आश्रम जहां मंदबुद्धि, असहाय, अनाथ, लावारिस, बेसहारा, बीमार प्रभुजी को आश्रय प्रदान जाता है, वर्तमान में 140 प्रभु आश्रम आ रहे हैं।
जिन्हें सेवा एवं उपचार के पश्चात स्वस्थ होने पर उनके परिजनों को सौपा जाता है, विगत माह भोपाल से ट्रांसफर होकर आए प्रभु दशरथ का दो दिन पूर्व निधन हो गया था जिनका अंतिम संस्कार पूर्ण रीति रिवाज से बेतवा तट पर किया गया था। आज तीसरे दिन उनकी अस्थीयों को संचय किया गया एवं सभी द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गये। इस अवसर पर बेतवा तट एवं मुक्तिधाम में स्वच्छता अभियान चलाया गया, एवं दशरथ प्रभु की स्मृति में कटहल का पौधा रोपण मदन स्मृति उपवन में किया गया। स्वच्छता अभियान के दौरान तटों की खूब साफसफाई इस दौरान की गई। इस अवसर पर बेतबा उत्थान समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। साथ ही संकल्प भी लिया की प्रति सप्ताह यहां आकर स्वस्थ प्रभु जनों द्वारा श्रमदान किया जावेगा, जो अनवरत जारी रहेगा।