रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में 2000 से ज्यादा छात्रों ने पेश किए हरित भविष्यके नवाचारी प्रयोग

भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, रायसेन में शुक्रवार को शोध शिखर बाल विज्ञान पर्व 2025 का भव्य आयोजन उत्साह, नवाचार और ऊर्जा के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस वर्ष पर्व का मुख्य विषय था- परिवर्तन के लिए नवाचार: विकसित भारत हेतु हरित तकनीक और सतत विकास की दिशा में कदम। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लगभग 2000 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और हरित तकनीक, नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास जैसे विषयों पर अपने अभिनव प्रयोगों का प्रदर्शन किया।