संत रविदास लोकको आकार दे रहे ‘राम मंदिर के कारीगर’

भोपाल: मध्यप्रदेश के सबसे प्राचीन शहरों में शुमार सागर जिले में राज्य सरकार संत सिरोमणि उपाधि प्राप्त संत रविदास जो कि संत रैदास के नाम से भी प्रसिद्ध थे उनकी स्मृति को संजोने संत रविदास लोक का निर्माण कर रही है। 101 करोड़ की लागत से बनने वाले इस संत रविदास लोक में मंदिर और संग्रहालय का निर्माण गुजरात और राजस्थान के वही कारीगर कर रहे है जिन्होंने राममंदिर का निर्माण किया था और इस निर्माण में उन्हीं गुलाबी पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है जिनका उपयोग राममंदिर निर्माण में हुआ था।

सागर में बारह एकड़ जमीन पर संत रविदास मंदिर और संग्रहालय परिसर का निर्माण किया जा रहा है। विभिन्न सुविधाओं के साथ यह परिसर देश विदेश के कई साधक, संशोधक और भक्तों को आकर्षित करेगा। इस परिसर की डिजाइन वास्तुकला के आधार पर तैयार की गई है। यहां अत्याधुनिक संसाधन, रोशनी, पेड़ पौधों के उपयोग से वातावरण यहां आने वालों को सुकून का अनुभव कराएगा।

फूलों की पंखुड़ियों जैसा सभाखंड

संगत सभाखंड का निर्माण भी यहां हो रहा है। इसे फूलों की पंखुड़ियों जैसा बनाया जाएगा। इस सभाखंड में संत रविदास की वाणी के साथ कई अन्य धाार्मिक, अध्यात्मिक गतिविधियों का संचालन होगा। इसमें कार्यशाला, संगोष्ठी, का आयोजन होगा।