गुवाहाटी: भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के हाथों कोलकाता के ईंडन गार्डन्स में हुए पहले टेस्ट मैच में 30 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। भारतीय टीम को जीत के लिए 124 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन शुभमन गिल ब्रिगेड 93 रनों पर ही सिमट गई। इस जीव के चलते द. अफ्रीका टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे हो गई। अब भारतीय टीम को सीरीज बराबर करने के लिए दूसरे एवं आखिरी टेस्ट मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 22 नवंबर (शनिवार) से गुजाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा है। इस स्टेडियम में पहली बार टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले की टाइमिंग बदली नजर आएगी। कोलकाता टेस्ट मैच सुबह 9.30 बजे शुरू हुआ था, लेकिन इस मुकाबले के शुरू होने टाइमिंग भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे रखी गई है। भारत में टेस्ट मैच आमतौर पर सुबह 9.30 बजे शुरू होते हैं, लेकिन पूर्वोत्तर भारत में सूर्योदय और सूर्यास्त जल्दी होने के कारण भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने टाइमिंग में बड़ा बदलाय किया है। 22 नवंबर को गुवाहाटी में टोंस सुबह 8:30 बजे कराया जाएगा और फिर पहली गेंद 9 बजे फेंकी जाएगी। पांचों दिन पहला सत्र 9 से 11 बजे तक होगा। इसके बाद 20 मिनट का टी-ब्रेक लिया जाएगा। फिर दूसरा सन्न 11.20 बजे से 1.20 बजे तक होगा। दूसरे सत्र की समाप्ति के बाद 40 मिनट का लंच ब्रेक निर्धारित किया गया है। फिर दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक आखिरी सत्र होगा। यदि निर्धौरित समय में पूरे ओयर्स नहीं होते हैं तो खेल को आशा घंटा बढ़ाया भी जाएगा। सानी मुकाबला शाम 4.30 बजे तक चल सकता है। ऐसा शायद पहली बार होने जा रहा है, जब किसी डे टेस्ट में पहले टी ब्रेक और फिर लंच लेक लिया जाएगा। यानी सालों की परंपरा टूटने जा रही है।