भोपाल: सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की भोपाल के अशोका होटल में आयोजित की गई। बैठक में विवि में नियुक्त हुए दस प्रोफेसरों को कैरिया एडवांस स्कीम केस के तहत पदोन्नति देने पर निर्णय होना था। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भव सिंह लोधी ने हिंदी के प्रोफेसर राहुल सिद्धार्थ की फाइल तलब कर रखी है। क्योंकि 25.08 2025 में छह हजार पे स्कैल के साथ प्रो सिद्धार्थ की नियुक्ति विवि में हुई थी। अगले ही दिन 26.08.2015 को उन्हें पूर्व की सेवाओं को देखते हुए सात हजार का पे स्कैल दे दिया गया। ऐसी कई गड़बड़ी की शिकायत मंत्री लोधी के पास दर्ज कराई गई। तब उन्होंने प्रो सिद्धार्थ की फाइल को तलब कर लिया। यह फाइल अभी भी मंत्री लोधी के पास है। इस कारण कार्यपरिषद की बैठक में शेष नौ प्रोफेसरों को केस देने का निर्णय आगामी बैठक पर टाल दिया गया है। बैठक के दौरान ईसी सदस्यों ने कहाकि प्रो सिद्धार्थ की फाइल मंत्री लोधी के पास है, तो शेष प्रोफेसरों को केस देने के लिए निर्णय लिया जा सकता है। तब कुछ सदस्यों ने कहाकि केस तो पिछली तिथि से दिया जाना है, तो मंत्री लोधी के अनुमोदन से फाइल आने के बाद आवंटित कर दिया जाएगा। इससे कोई बेसिक नुकसान तो होना नहीं हैं।