यूएई में रहने वाले भोपाली समुदाय के लिए 22 नवंबर 2025 को दुबई के प्रसिद्ध कुदरा डेजर्ट में आयोजित होने वाला 5वां वार्षिक भोपाली बॉयज गेट-टु गेदर एक प्रमुख आकर्षण बन गया है। इस वर्ष का आयोजन पहले से अधिक विस्तृत, सुव्यवस्थित और सामुदायिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होने जा रहा है। इस कार्यक्रम का संचालन बीबी ऑर्गेनाइजिंग कमेटी आफताब खान, नवेद खान, यूसुफ आलम, अनस खान, वसीम आगा और मोहम्मद अमान द्वारा किया जा रहा है। समिति के निरंतर प्रयासों ने इस आम मुलाकात को एक सशक्त वार्षिक परंपरा का रूप दे दिया है, जिसमें यूएई में बसे भोपाली मूल के प्रोफेशनल्स, उद्यमियों, छात्रों और परिवारों को एकजुट होने का मौका मिलता है। समुदाय के लिए सार्थक पहल इस वर्ष का मुख्य उद्देश्य समुदाय को संगठित करना, सामूहिक उत्थान को बढ़ावा देना और एक मजबूत एवं प्रभावी भोपाली नेटवर्क का निर्माण करना है। आयोजन में उपस्थित लोगों को समुदाय और भविष्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ कार्यक्रम में कई मनोरंजक और सांस्कृतिक पहलू भी शामिल होंगे, जिनमें— पारंपरिक भोपाली और भारतीय भोजन, इंटरैक्टिव समुदायआधारित सत्र, विभिन्न टीम गतिविधियां और खेल शामिल हैं। जिनमें शामिल हैं, नौकरी सहयोग और करियर नेटवर्किंग चैरिटी और सामुदायिक कल्याण की पहलों का विस्तार प्रोफेशनल कनेक्शन और सामाजिक जुड़ाव का सुदृढ़ीकरण भोपाली व्यवसायों को बढ़ावा देना एवं व्यापारिक सहयोग खेल गतिविधियों और युवा सहभागिता को प्रोत्साहित किया गया।