भारतीय शेयर बाजार में तेज़ रफ़्तार के साथ खुला 

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजारों ने मजबूत शुरुआत की। सुबह के सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे।

बीएसई सेंसेक्स पिछले सत्र के 78,111 अंक के बंद स्तर की तुलना में 78,677 अंक पर खुला। सुबह 9:23 बजे तक यह 531.64 अंक की बढ़ोतरी के साथ 78,642.88 अंक पर पहुंच गया।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 50 भी 24,385 अंक पर खुला और सुबह 9:24 बजे तक 152.50 अंक यानी 0.63 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,383.80 अंक पर था।

बाजार में इस तेजी की मुख्य वजह वैश्विक मोर्चे पर सकारात्मक माहौल रहा। खासतौर पर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने से निवेशक सेंटिमेंट में सुधार देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में स्थिरता आने का सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा।

इसके अलावा आईटी और मेटल सेक्टर में मजबूत खरीदारी नजर आई, जिसने सूचकांकों को अतिरिक्त बल दिया। इन दोनों सेक्टरों में अच्छी लिवाली से बाजार की तेजी को और समर्थन मिला।