MCX पर सोना-चांदी नरम, वैश्विक दबाव से भारी गिरावट

शुक्रवार को कमजोर वैश्विक संकेतों और मुनाफा बुकिंग के चलते घरेलू बाजार में सोने और चांदी के वायदा भाव नरम कारोबार कर रहे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों धातुओं ने कमजोरी के साथ शुरुआत की और कारोबार के दौरान लगातार गिरावट दर्ज की गई। MCX पर सोना 1,59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास और चांदी 2,74,150 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही थी।

सोने का जून वायदा कॉन्ट्रैक्ट 108 रुपये की गिरावट के साथ 1,59,498 रुपये पर खुला, जो पिछले सत्र के बंद भाव 1,59,606 रुपये से कम है। दिन के दौरान यह 404 रुपये की गिरावट के साथ 1,59,202 रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान इसने 1,59,498 रुपये का उच्चतम और 1,58,816 रुपये का निम्नतम स्तर छुआ।

चांदी का जुलाई वायदा कॉन्ट्रैक्ट भी सुस्त रहा। यह 1,083 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 2,73,800 रुपये पर खुला। पिछले बंद भाव 2,74,883 रुपये की तुलना में दिन में यह 738 रुपये कमजोर होकर 2,74,145 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। कारोबार में चांदी का उच्चतम स्तर 2,74,350 रुपये और निम्नतम 2,73,266 रुपये रहा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बहुमूल्य धातुओं पर दबाव बना हुआ है। COMEX पर सोना 4,544.20 डॉलर प्रति औंस पर खुलने के बाद 19.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,523.40 डॉलर पर पहुंच गया। इस साल सोने ने 5,586.20 डॉलर का उच्चतम स्तर देखा था।