MCX पर सोना-चांदी में गिरावट, COMEX पर मजबूती

मंगलवार को घरेलू वायदा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों ही नरम भाव से कारोबार कर रहे थे।

MCX पर सोने का जून अनुबंध 292 रुपये की गिरावट के साथ 1,58,789 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। कारोबार के दौरान यह और कमजोर होकर 1,58,582 रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव 1,59,081 रुपये से 499 रुपये नीचे है। इस दौरान इसने 1,58,789 रुपये का उच्चतम और 1,58,534 रुपये का निम्नतम स्तर छुआ।

इसी तरह चांदी का जुलाई अनुबंध भी 1,989 रुपये की गिरावट के साथ 2,74,727 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला। खबर लिखे जाने तक यह 3,210 रुपये टूटकर 2,73,506 रुपये पर पहुंच गया। दिन के कारोबार में चांदी का उच्चतम स्तर 2,74,727 रुपये और न्यूनतम स्तर 2,72,985 रुपये रहा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिति अलग रही। न्यूयॉर्क स्थित COMEX पर सोने के वायदा भाव में तेजी देखी गई। सोना 4,532 डॉलर प्रति औंस पर खुलने के बाद 16.10 डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 4,539.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इसका पिछला बंद भाव 4,523.20 डॉलर था।