मंगलवार को एमसीएक्स पर सोने और चांदी के वायदा भाव में मजबूती दर्ज की गई। सोमवार को आई तेज गिरावट के बाद दोनों कीमती धातुओं में रिकवरी देखने को मिली।
एमसीएक्स पर अगस्त अनुबंध वाले सोने के वायदा भाव 640 रुपये की बढ़त के साथ 1,40,949 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। कारोबार के दौरान यह 522 रुपये की तेजी के साथ 1,40,831 रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान भाव ने 1,41,000 रुपये का उच्च स्तर और 1,40,796 रुपये का निचला स्तर छुआ। इस साल सोने का अब तक का उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये रहा है।
चांदी के भाव में भी सुधार दिखा। सितंबर डिलीवरी वाले चांदी के अनुबंध ने 615 रुपये की बढ़त के साथ 2,18,333 रुपये प्रति किलोग्राम पर शुरुआत की। खबर लिखे जाने तक यह 582 रुपये की मजबूती के साथ 2,18,300 रुपये पर कारोबार कर रहा था। दिन में चांदी ने 2,18,566 रुपये का ऊपरी स्तर और 2,17,923 रुपये का निचला स्तर देखा। वर्ष 2026 में चांदी का सर्वोच्च स्तर 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल
कॉमेक्स पर सोने में सकारात्मक रुख बना रहा। सोना 15.40 डॉलर की बढ़त के साथ 4,021.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि पिछले सत्र में यह 4,005.70 डॉलर पर बंद हुआ था। इस साल सोने ने 5,586.20 डॉलर का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ है।
चांदी पर हल्की नरमी दिखी। कॉमेक्स पर चांदी 0.11 डॉलर की गिरावट के साथ 57.86 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इस साल चांदी का उच्चतम स्तर 121.79 डॉलर रहा है।