राहुल गांधी का हमला: ‘धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दो’

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। राहुल ने उन्हें ‘क्रिमिनल शिक्षा मंत्री’ कहा और आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में परीक्षाओं में बड़े घोटाले हो रहे हैं, जिसकी वजह से लाखों छात्र सड़कों पर उतर आए हैं।

राहुल गांधी ने सोमवार को NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन में घायल हुए छात्रों से अस्पताल में मुलाकात की। एक घायल छात्र की टी-शर्ट उठाकर उन्होंने पैलेट गन से लगे घावों को दिखाया और कहा कि सरकार छात्रों की आवाज दबा रही है।

राहुल का हमला

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते और पेपर लीक रोकने के लिए ठोस व्यवस्था नहीं बनती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री से भी दोषियों को सजा देने और छात्रों से माफी मांगने की अपील की। विपक्षी दलों ने संसद सत्र के दौरान काला दिवस मनाया और प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन अभी भी जारी है।