MCX पर सोना 1,42,440 और चांदी 1,96,375 रुपये के करीब  

पिछले सप्ताह जोरदार बिकवाली के दबाव से सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई थी। इस सप्ताह की शुरुआत सोमवार को निचले स्तरों पर खरीददारी के साथ हुई, जिससे दोनों धातुओं के भाव तेजी के साथ खुले। हालांकि सोना अभी भी तीन महीने के निचले स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी दो लाख रुपये प्रति किलो के नीचे बनी हुई है।

MCX पर सोने का दिसंबर अनुबंध 277 रुपये की बढ़त के साथ 1,42,301 रुपये पर खुला। पिछले सत्र का बंद भाव 1,42,024 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह अनुबंध 416 रुपये की तेजी दिखाते हुए 1,42,440 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। चांदी का दिसंबर अनुबंध 538 रुपये की बढ़त के साथ 1,96,257 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,95,719 रुपये था। बाद में यह 656 रुपये की तेजी के साथ 1,96,375 रुपये के करीब पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी में मजबूती दिखी। कॉमेक्स पर सोना 4,012.20 डॉलर प्रति औंस पर खुला (पिछला बंद 4,007.90 डॉलर) और 18 डॉलर की बढ़त के साथ 4,025.90 डॉलर के आसपास कारोबार कर रहा था। चांदी 54.29 डॉलर पर खुली (पिछला बंद 53.94 डॉलर) और 0.36 डॉलर की तेजी के साथ 54.30 डॉलर प्रति औंस के करीब थी।

घरेलू बाजार में सोना करीब 1,42,450 रुपये तथा चांदी करीब 1,96,350 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। चांदी ने इस वर्ष 4,20,048 रुपये प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ था, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का इस साल का उच्चतम स्तर 121.79 डॉलर प्रति औंस रहा।