सितारे जमीन पर’ का धमाकेदार वीकेंड प्रदर्शन

आमिर खान की फिल्म “सितारे जमीन पर”, 20 जून 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगू तीनों भाषाओं में रिलीज़ हुई। पहले दिन करीब ₹10.7 करोड़ की कमाई कर यह शुरुआत हुई , हालांकि अपेक्षाएं इससे बड़ी थीं, लेकिन यह “दस करोड़ क्लब” में शुरूआत थी। इससे पहले अमीर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा ने भी लगभग इतनी ही कमाई पहले दिन की थी जो बाद में फ्लॉप हो गई।

लेकिन इसको चौंकाते हुए इसके बाद कलेक्शन में दिन-प्रतिदिन उछाल आया। शनिवार को 19.9 करोड़ की कमाई करते हुए फिल्म ने लगभग 89 प्रतिशत का उछाल मारा। रविवार को 26.7 करोड़ की कमाई के साथ भी फिल्म की कमाई में 40 प्रतिशत का ग्रोथ है। इस प्रकार तीन‑दिवसीय वीकेंड का समापन कुल 57.3 करोड़ के साथ हुआ । इस तीन दिवसीय प्रदर्शन के साथ फिल्म 2025 में छठे सबसे बड़े वीकेंड ओपनर बन गई। इससे साथ ही फिल्म ने सलमान खान की सिकंदर, सनी देओल की जाट और अक्षय कुमार की केसरी जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया।

घरेलू सफलता के साथ-साथ फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी अच्छा कलेक्शन किया। भारत में ₹59 करोड़ और विदेशी बाज़ार का आंकड़ा जोड़ने के बाद फिल्म ने वर्ल्डवाइड अबतक ₹95 करोड़ के लगभग कलेक्शन किया। यह फिल्म आते ही आमिर खान की पिछली फ्लॉप “लाल सिंह चड्ढा” ₹61 करोड़ की कमाई को घरेलू बाजार में ही पीछे छोड़ चुकी है और जल्द ही उसे पार कर सकती है ।

ऐसे में ये कहना होगा कि ‘सितारे जमीन पर’ की शुरुआत अपेक्षाकृत धीमी रही, लेकिन पॉज़िटिव वर्ड‑ऑफ‑माउथ और मजबूत फैमिली ऑडियंस के समर्थन से कंटेंट‑ड्रिवन फिल्में भी बड़ी सफलता हासिल कर सकती हैं। फिल्म स्पेनिश फिल्म “कैंपियोनिस” का रीमेक है जो बच्चों के डाउन सिंड्रोम और बास्केटबॉल टूर्नामेंट की कहानी बताता है।