Guru Purnima 2025: राजधानी में गुरु पूर्णिमा की तैयारी जोरों पर है। कल एक हजार से अधिक शिष्य गुरु की पादूका पूजन कर गुरु दिक्षा लेें। नेहरूनगर करणाधाम आश्रम में 3 दिनी गुरु पूर्णिमा महोत्सव शुरू हो हुआ। यहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। सुदेश शांडिलय के सानिध्य में गुरु दीक्षा होगी। इसके लिए 42 रजिस्टेÑशन हुए हैं। 10 जुलाई के सुबह अभिषेक, गुरु गीता पाठ, पादुका पूजन भी होगा। कई जगह गुरु पादुका पूजन, आशीर्वाद समारोह होाग। दीक्षा संस्कार होंगे। गायत्री शक्तिपीठ, सिद्ध आश्रम सहित अन्य स्थानों पर नवीन शिष्यों को गुरु दीक्षा के साथ गुरु दक्षिण के रूप में पौध लगाने का वचन भी लिया जाएगा ताकि पर्यावरण संरक्षित रहेगा।
एमपी नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में गुरू पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा साथ ही दीक्षा संस्कार का किया जाएाग। इस दौरा 100 से अधिक शिष्य दीक्ष लेंगे। इस मौके पर करीब एक हजार से अधिक पौधों का वितरण किया जाएगा। साथ ही दीक्षा लेने वाले शिष्यों सहित अन्य श्रद्धालुओ को पौधे रोपने का संकल्प दिलवाया जाएगा। कार्यक्रम में सभी समाज के लोगों की सहभागिता रहेगी।
बाबा बटेश्वर कांवड़ यात्रा, कांवड़िये यात्रा में रोपगें पोधे
सेवा का संकल्प जन कल्याण समिति द्वारा श्रावण मास के शुभ अवसर कांवड़ा यात्रा निकाली जाएगी। संस्था के अध्यक्ष चेतन भार्गव ने बताया कि समिति के सभी सदस्य यात्रा में तिरंगा झंडा लेकर 25 जुलाई को दोपहर 3 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन से नर्मदापुरम प्रस्थान करेंगे, यात्रा 25 जुलाई को शाम को नर्मदापुरम से प्रारंभ होगी और 28 जुलाई 2025 श्रावण सोमवार को यात्रा भोपाल पहुंचेगी, जहां शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए श्री बड़वाले महादेव मंदिर में बाबा बटेश्वर का माँ नर्मदा के जल से सभी कांवड़ियें अभिषेक करेंगें।
जैन समाज के चातुर्मास कल से
चातुर्मास 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा से आरंभ हो रहा है। ये 5 नवंबर तक चलेगा। वर्षावास के चार माह तक जिनालयों में साधु-साध्वी साधना करेंगे। वे लोगों को संयम, तप, आराधना के माध्यम से जीवन जीने की सीख देंगे। दिगंबर और श्वेतांबर जैन संप्रदाय के साधु-साध्वियों का आगमन हो चुका है।
अमरनाथ यात्रियों के लिए खच्चर एंबुलेंस की सुविधा होगी उपलब्ध
अमरनाथ यात्रियों के लिए एंबुलेस सुविधा सांस लेने की तकलीफ होती है तो श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा पहली बार खच्चर एंबुलेंस सुविधा दी जा रही है। खच्चर के ऊपर रखी गई आॅक्सीजन सिलेंडर से यात्री को आॅक्सीजन उपलब्ध कराई जा सकती है।