हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सेंसेक्स 350 अंक गिरकर 82,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट है, ये 25,055 के स्तर पर है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 नीचे चल रहे हैं। इनमें बजाज फाइनेंस, इंफोसिस और टेक महिंद्रा के शेयर्स 1.5% तक गिरे हैं। हालांकि टाइटन, सनफार्मा और पावर ग्रिड में मामूली तेजी आई है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 गिरकर कारोबार कर रहे हैं। ठरए के कळ, मीडिया, फार्मा और ऋटउॠ शेयरों में 1% तक की गिरावट है। बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स चढ़े हैं।
वैश्विक बाजारों में ताजा रुझान के अनुसार मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.25% नीचे 39,470 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.094% चढ़कर 3,179 पर कारोबार कर रहे हैं। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.043% चढ़कर 24,150 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.43% ऊपर 3,525 पर बंद हुआ। 11 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.63% नीचे 44,372 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.22% गिरकर 20,585 पर और र&ढ 500 0.33% नीचे 6,260 पर बंद हुए।
स्मार्टवर्क्स के कढड का आज आखिरी दिन है। पिछले कारोबारी दिन (शुक्रावर, 11 जुलाई) तक यह 1.2 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। कढड की शुरूआत बेहतर रही। पहले दिन गुरुवार (10 जुलाई) को यह कढड 52.22% भर गया। कंपनी को एक करोड़ शेयरों की तुलना में 1,19,96,496 शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं।
कंपनी इस कढड से करीब 583 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसका इस्तेमाल कारोबार को बढ़ाने और कर्ज कम करने के लिए करेगी। आज इश्यू का आखिरी दिन है। यह देश की सबसे बड़ी ह्यमैनेज्ड कैंपस आॅपरेटरह्ण कंपनी है। एक करोड़ वर्ग फीट स्पेस मैनेज करती हैं। गूगल, ग्रो, मेक माइ ट्रिप, छ&ळ, ब्रिजस्टोन और फिलिप ग्लोबल जैसी 700 कंपनियां क्लाइंट है।
विदेशी निवेशकों ने 5104 करोड़ रुपए के शेयर बेचे
विदेशी निवेशकों ने कैश सेगमेंट में 5,104.22 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (ऊकक२) ने 3,558.63 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की। जुलाई महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने 10,284.18 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे हैं।