इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खेमे में जोश और आत्मविश्वास का माहौल है। टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, वहीं टीम के अब तक के प्रदर्शन को भी सराहा। उन्होंने कहा, “हमने शानदार खेल दिखाया है। जब भी हम यूके दौरे पर गए हैं, हमें जिस तरह का समर्थन मिला है, हम उसकी हर बात को संजोकर रखते हैं। हम कभी किसी चीज़ को हल्के में नहीं लेते। पिछले पांच हफ़्ते दोनों देशों के लिए वाकई रोमांचक रहे हैं, जिस तरह का क्रिकेट देखने को मिला है, मुझे यकीन है कि इसने हर क्रिकेट प्रेमी को गौरवान्वित किया होगा।”
ओवल में अभ्यास के दौरान गंभीर का गुस्सा
टीम इंडिया लंदन के ओवल मैदान पर अंतिम टेस्ट की तैयारियों में जुटी है, लेकिन अभ्यास सत्र के दौरान एक अप्रत्याशित घटना ने सुर्खियां बटोरीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर और दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, कोच गौतम गंभीर और एक मैदानकर्मी के बीच तीखी बहस हो गई।
VIDEO | Indian team's head coach Gautam Gambhir was seen having verbal spat with chief curator Lee Fortis at The Oval Cricket Ground in London ahead of the last Test match of the series starting Thursday.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 29, 2025
After having drawn the fourth Test at Old Trafford, India have a chance… pic.twitter.com/hfjHOg9uPf
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वाकया तब हुआ जब ग्राउंड स्टाफ अभ्यास नेट पिच को लेकर निर्देश दे रहे थे कि कौन सी पिच का इस्तेमाल किया जाए, कहां निशान लगाए जाएं और कहां नहीं। मैदानकर्मी के इन निर्देशों से भारतीय कोच गौतम गंभीर नाराज हो गए।
“तुम सिर्फ एक मैदानकर्मी हो” – गंभीर का तीखा जवाब
सूत्रों के अनुसार, गंभीर ने मैदानकर्मी से साफ शब्दों में कहा, “तुम सिर्फ एक मैदानकर्मी हो। तुम हमें नहीं बताओगे कि क्या करना है और क्या नहीं।” इस पूरे घटनाक्रम ने कुछ समय के लिए अभ्यास सत्र के माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। हालांकि, बाद में मामला शांत हो गया और टीम ने अपना अभ्यास जारी रखा। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गौतम गंभीर को ओवल के मुख्य क्यूरेटर ली फोर्टिस से बहस करते देखा जा सकता है।