श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को कथित भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी तब हुई जब वह एक पुराने मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए आपराधिक जांच विभाग (CID) के सामने पेश हुए थे।
भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तारी
शुक्रवार को, कोलंबो में आपराधिक जांच विभाग (CID) ने पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को हिरासत में ले लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्रमसिंघे को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह खुद से जुड़े एक भ्रष्टाचार के मामले में बयान देने के लिए CID कार्यालय पहुंचे थे। गिरफ्तारी के बाद, उन्हें कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
कौन हैं रानिल विक्रमसिंघे?
रानिल विक्रमसिंघे जुलाई 2022 में श्रीलंका के राष्ट्रपति बने थे. उन्होंने गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे के बाद यह पद संभाला था. राजपक्षे पर देश के सबसे बड़े आर्थिक संकट और कुप्रबंधन के आरोप लगे थे, जिसके कारण महीनों तक देश में विरोध प्रदर्शन हुए थे. हालांकि, विक्रमसिंघे सितंबर में हुए चुनाव में अपनी कुर्सी बचाने में असफल रहे थे.