एमपी में 27% OBC आरक्षण पर में छिड़ी सियासी जंग, सुप्रीम कोर्ट में फिर टली सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार से राज्य में ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण देने के मामले की रोजाना सुनवाई होनी थी, लेकिन अब इसे 8 अक्टूबर तक के लिए टाल दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने तीखी टिप्पणी की, “हम तैयार हैं, आप नहीं।” बुधवार को अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी और मध्य प्रदेश सरकार के वकीलों ने अदालत से 27% ओबीसी आरक्षण पर अंतरिम रोक हटाने का आग्रह किया।

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों ने तर्क दिया कि मध्य प्रदेश सरकार ने उन्हें 23 सितंबर को ही 15,000 पन्ने के दस्तावेज़ सौंप दिए थे और उन्हें उनका अध्ययन करने के लिए अतिरिक्त समय चाहिए। अदालत ने सुनवाई की तारीख 8 अक्टूबर तय की।

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मोहन सरकार को घेरा

सुप्रीम कोर्ट द्वारा मामले की सुनवाई टाले जाने पर एमपी कांग्रेस ने मोहन सरकार की कड़ी आलोचना की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहन सरकार बहस करने को तैयार नहीं है और 27% आरक्षण नहीं चाहती। जीतू पटवारी की अपनी पूर्व पत्नी पर पोस्ट यहाँ पढ़ें।

‘ओबीसी आरक्षण मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही थी, लेकिन वकीलों की तैयारी की कमी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। तब माननीय न्यायालय ने फटकार लगाते हुए कहा, ‘लगता है आप बहस ही नहीं करना चाहते।’उन्होंने आगे लिखा कि 27% ओबीसी आरक्षण का मामला बार-बार अदालतों में अटकता रहता है, लेकिन मोहन सरकार लगातार बहाने बनाकर ओबीसी वर्ग को गुमराह कर रही है।

27% आरक्षण लेकर रहेंगे

इस पोस्ट में जीतू पटवारी ने कहा कि वे 27% आरक्षण लेकर रहेंगे। उन्होंने लिखा, “मैं अपने सभी ओबीसी भाइयों और बहनों को विश्वास दिलाता हूँ कि चाहे कुछ भी हो जाए, हम मोहन यादव से 27% ओबीसी आरक्षण लेकर रहेंगे।”

भाजपा का आरोपा

इस बीच, भाजपा के मंत्रियों और नेताओं ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह 27% ओबीसी आरक्षण को लेकर जनता को गुमराह कर रही है। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी 27% ओबीसी आरक्षण को लेकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। हकीकत यह है कि राज्य सरकार के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में तथ्यों को पूरी गंभीरता से रखा है। उन्होंने 15,000 पन्नों का दस्तावेज़ पेश किया है। सरकार ओबीसी के लिए 27% आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।